Bareily News: माधवराव सिंधिया स्कूल में इंटर स्कूल चेस टूर्नामेंट आज से
बरेली, अक्टूबर 3 -- Bareily News: बरेली शतरंज एसोसिएशन माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में शनिवार से चतुर्थ इंटर स्कूल चेस टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रहा है। अध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार अग्रवाल ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता के लिए कुल 35 विद्यालयों से 338 खिलाड़ियों की एंट्री आई है। अंडर 09 वर्ष आयु वर्ग में 107 खिलाड़ी, अंडर 13 में 119 खिलाड़ी और अंडर 19 में 112 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सचिव रामकिशोर ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में एंट्री मिलना निश्चित रूप से इस प्रतियोगिता की लोकप्रियता और आयोजन के प्रति खिलाड़ियों एवं स्कूलों के उत्साह को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.