Bareily News: मातृ-शिशु देखभाल में मिसाल बना फरीदपुर, अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ शोध
बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: बरेली। सीमित संसाधनों में बेहतर प्रबंधन, टीमवर्क से सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा देने में फरीदपुर सीएचसी ने मिसाल पेश की है। यहां मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों और एक ग्रामीण महिला के स्वास्थ्य देखभाल के अनुभव पर तैयार आलेख को अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जर्नल में प्रकाशित किया गया है। सीएचसी के डॉ. अनुराग गौतम और विनीत यजुर्वेदी ने यह शोध किया है। दोनों चिकित्सकों के संयुक्त आलेख बियॉन्ड सेफ डिलीवरी इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन एंड पब्लिक हेल्थ के नवंबर 2026 के अंक में प्रकाशित हुआ है। इसमें मातृ एनीमिया प्रबंधन, जननी सुरक्षा योजना, सुरक्षित प्रसव, नवजात देखभाल और बेटी के सम्मान को एक साथ जोड़कर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रकाश डाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.