Bareily News: माता-पिता की सेवा ही सच्ची धार्मिकता
बरेली, सितम्बर 30 -- Bareily News: करगैना स्थित श्री बालाजी दरबार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य प्रखर मिश्र ने कपिल, भगवान शिव और ध्रुव चरित्र का वर्णन किया। ध्रुव चरित्र के माध्यम से माता-पिता की सेवा, सम्मान और समर्पण का संदेश दिया। कहा श्रद्धा ही श्राद्ध का मूल आधार है। आधुनिक जीवन की व्यस्तता में भी माता-पिता की सेवा और सम्मान को नहीं भूलना चाहिए। मुख्य यजमान अनुपम भारद्वाज एवं अलका भारद्वाज रहे। इस दौरान अभिनव भारद्वाज, पूजा भारद्वाज, श्रीश शर्मा, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Agra News: 'भागवत के मार्ग पर चलने से दूर होते हैं कष्ट' यह भी पढ़ें- भक्ति में ही जीवन का कल्याण, माता-पिता की सेवा सबसे बड़ी पूजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.