Bareily News: मां बेटे पर रंजिश में किया हमला
बरेली, अगस्त 27 -- Bareily News: शाही। थाना शाही क्षेत्र के बढ़ेपुरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला और उसके बेटे के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलचन्द्र पुत्र मदन लाल निवासी ग्राम बढ़े पुरा ने बताया कि मंगलवार की शाम पांच बजे पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही चार लोगों ने दरवाजे पर आकर उसके साथ मारपीट की। मंगली राम दुवन, शुभम, गोमती चारों ने मिलकर पीड़ित और उसकी माता भागवती को घर के दरबाजे पर आकर गालियां दीं। मना करने पर चारों ने लाठी-डंडों व लात-घूसों से बुरी तरह मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शोर होने पर आसपास के लोगों ने आकर बीच-बचाव कराया। मारपीट में दोनों को चोटें आई हैं। मूलचन्द्र की तहरीर पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.