Bareily News: मां चंद्रघंटा की आराधना कर मांगी समृद्धि
बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की गई। देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। भक्तों ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिरों में घंटे-घड़ियाल के साथ माता के जयकारे गूंजते रहे। साहूकारा स्थित श्री नवदुर्गा मंदिर में मां की आराधना के लिए भक्तों ने उपवास रखकर रोली, अक्षत और पुष्प अर्पित पूजन किया। माता को दूध से बनी मिठाई और खीर आदि का भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने मंत्र का जाप और दुर्गा चालीसा का पाठ कर आरती की। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना, मंदिरों में गूंजे जयकारे चौरासी घंटा मंदिर, कालीबाड़ी स्थित मां काली मंदिर और ललिता देवी मंदिर में श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.