बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: बरेली। चौपुला फ्लाई ओवर पर शुक्रवार को प्रतिबंधित मांझे से बड़ा खतरा टल गया। डीपीएस के हेड ऑफ डिपार्टमेंट (स्पोर्ट्स) और बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल मिश्रा बाइक से चौपला फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। इसी दौरान वह मांझे की चपेट में आ गए। बाइक की गति धीमी होने के कारण उन्होंने समय रहते बाइक रोक दी। राहगीरों की मदद से उन्हें मांझे से सुरक्षित निकाला गया। हादसे में उन्हें मामूली खरोंच आई। विमल मिश्रा ने प्रशासन से त्योहार के दौरान फ्लाईओवर और संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने और प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...