बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: नवाबगंज। कस्बे में चल रहे रामलीला मेले में बुधवार को केवट और भगवान राम के बीच नाव पर चढ़ने की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। पनघैली नदी पर श्रीराम और केवट के संवाद का मंचन हुआ, जिसमें भगवान राम केवट को नदी पार छोड़ने के लिए बुलाते हैं, लेकिन वह बिना पैर धोए उन्हें नाव पर चढ़ने नहीं देता। मंचन देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। रामलीला मंचन में कैकेयी के वरदान मांगने पर भगवान श्रीराम के लक्ष्मण और सीता के साथ वनगमन का प्रसंग दिखाया गया। वन जाते समय तीनों शृंगवेरपुर पहुंचे, जहां निषादराज ने उनका स्वागत किया। इसके बाद भगवान श्रीराम ने गंगा नदी पार करने के लिए केवट को आवाज दी। केवट ने उनके चरण पखारने की शर्त रखते हुए कहा कि जब तक वह प्रभु के चरण नहीं धो लेगा, तब तक उन्हें अपनी नाव में नहीं बैठाएगा। केवट ने अहिल्य...