Bareily News: महेशनाथ शिव मंदिर की भूमि बेचने को लेकर विधायक नाराज, मंदिर परिसर में बैठक कर जताया गुस्सा
बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: क्योलड़िया। महेशपुर गांव के प्राचीन महेशनाथ शिव मंदिर की भूमि को बेचे जाने का मामला अब तूल पकड़ गया है। मामले की शिकायत के बाद विधायक डॉ. एमपी आर्य ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को मंदिर पहुंचकर शिवलिंग को स्पर्श कर जयकारे लगाए। बाद में उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर मन्दिर की भूमि को बेचे जाने का विरोध करते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। महेशपुर गांव के महेशनाथ मंदिर की भूमि का कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति के हाथ सौदा कर दिया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने विधायक डॉ. एमपी आर्य से की थी। मंगलवार को विधायक डॉ. एमपी आर्य ने मंदिर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि आस्था के केंद्र मंदिर की भूमि पर किसी भी प्रकार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.