Bareily News: महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक
बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से विधिक जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन और मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी दी गई।मुख्य अतिथि अपर सिविल न्यायाधीश जया प्रियदर्शिनी ने पॉक्सो अधिनियम और कानूनी सहायता के बारे में बताया। डॉ. दीपक कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े भ्रम और संकोच दूर करने पर जोर दिया। प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरभि श्रीवास्तव ने किया। अंत में डॉ. नरेंद्र बत्रा ने आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.