Bareily News: महिला बास्केटबॉल टीम चयन के लिए कल होगा ट्रायल
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: बरेली। 65वीं सीनियर महिला उत्तर प्रदेश स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप बागपत में 17 से 21 नवंबर तक आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में बरेली मंडल की महिला टीम भी प्रतिभाग करेगी। बरेली बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव सोनेंद्र श्रोत्रिय ने बताया की महिला टीम का चयन ट्रायल पांच नवंबर को शाम चार बजे जूनियर बिशप कोनार्ड स्कूल कैंट में होगा। उन्होंने सभी महिला खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड लेक अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.