Bareily News: महिला पर किशोरी को जाल में फंसाने का आरोप
बरेली, सितम्बर 29 -- Bareily News: बरसेर। थाना सिरौली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला पर किशोरी को बहला-फुसलाकर गलत काम में धकेलने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित किशोरी ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। मंगलवार को एक गांव की एक महिला पर किशोरी ने आरोप लगाया है कि वह उसे बहाने से अपने घर में ले गई और जाल में फंसाते हुए वहां मौजूद युवक के साथ गलत काम के लिए दबाव बनाने लगी। किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया, तभी किशोरी की मां पहुंच गई उसने मां को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और थाने पहुंचकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार का कहना है कि महिला गांव की अन्य किशोरियों को भी इसी तरह निशाना बनाती रही है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.