Bareily News: महिला ने देवर-देवरानी पर लगाया मारपीट का आरोप
बरेली, सितम्बर 12 -- Bareily News: हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर बंजरिया निवासी एक महिला ने अपने देवर और उसकी पत्नी पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव कुंवरपुर बंजरिया निवासी सवाना पत्नी फारूख ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति बाहर काम करने गए हैं। 11 सितंबर की शाम करीब पांच बजे उसके पुत्र और देवर हारून के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर देवर हारून पुत्र शमसेर और उसकी पत्नी यासमीन घर में लोहे की रॉड लेकर घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे।महिला के मुताबिक उसका पुत्र शाहिल उसे बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.