Bareily News: महिला को निर्वस्त्र करने की कोशिश पर रिपोर्ट
बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: भोजीपुरा, संवाददाता। गांव में अकेली रह रही महिला को घर में घुसकर निर्वस्त्र करने की कोशिश कर मारपीट की गई। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। भोजीपुरा के एक गांव की महिला का कहना है कि उसके पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं और वह बच्चों के साथ रहती है। उसका आरोप है कि 12 जुलाई की रात दस बजे गांव के ही नरवीर, अनिल व राकेश घर में घुस आए और निर्वस्त्र करने की कोशिश करने लगे। विरोध पर महिला के कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। इस पर उसने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट लिखाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.