Bareily News: महिला के साथ मारपीट कर दी धमकी
बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: शीशगढ़। महिला से मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के बाद तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम जाटवान निवासी शकुंतला पत्नी रामचन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अगस्त को उनका पुत्र सर्जन अपनी पत्नी को लेकर ससुराल धर्मपुर की गोटिया गया था। आरोप है कि वहां उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे मारपीट की। बेटे को देखने पहुंची शकुंतला से भी मारपीट और गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने काजल, विनोद तथा शशि निवासी ग्राम धर्मपुरा की गौंटिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- Mau News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित तीन के विरुद्ध केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.