Bareily News: महिला के साथ छेड़छाड़, कपड़े फाड़े
बरेली, अगस्त 28 -- Bareily News: आंवला। एक महिला ने छेड़छाड़, हाथापाई और लज्जा भंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है पुलिस जांच कर रही है। एक गांव की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने घर से भैंस को खाली जगह में बांधने गई थी। उसी दौरान पड़ोस के एक व्यक्ति का दामाद अपनी ससुराल आया था। आरोप है कि महिला को अकेला पाकर युवक ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की।महिला ने जब विरोध किया तो युवक ने उसका कुर्ता खींचकर फाड़ दिया। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। आरोप है कि महिला के साथ हाथापाई भी हुई। महिला किसी तरह से खुद को बचाकर घर पहुंची और परिजनों को बताया। घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.