बरेली, अगस्त 7 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। दबंग घर में घुसकर महिला को खींचकर बाहर ले गए। सड़क पर पटककर महिला को बेरहमी से पीटा। उसकी गर्दन पर पैर रख दिया। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। क्षेत्र के गांव सतुईया पट्टभ् निवासी मीना पत्नी वीरपाल के घर में घुसकर पड़ोसी परिवार के बच्चे आए दिन घरेलू सामान को तोड़ते रहते हैं। मना करने पर वे मीना को गालियां देते हैं। 31 जुलाई को मीना के पति बाहर गए थे। दोपहर दो बजे पड़ोसी मीना के घर में गालियां देते हुए घुस गए।वे मीना को खींचकर घर के बाहर ले गए। उसे सड़क पर गिराकर जमकर पीटा। आरोप है कि उसे जान से मारने के लिए पड़ोसी उसकी गर्दन पर पैर रख दिए। एक आरोपी ने उसकी नाबालिग पुत्री के कपड़े निकालने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उसे आरोपियों से...