Bareily News: महिला किसानों को किया गया सम्मानित
बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: महिला किसान दिवस के अवसर पर आईवीआरआई में गुरुवार को एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला किसानों का सम्मान भी किया गया। आईसीएआर की संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. रूपसी तिवारी ने कहा कि महिला किसान फसल उत्पादन, पशुपालन, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। उप कृषि निदेशक ओम प्रकाश मिश्रा ने महिला किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं नवीन तकनीकों का लाभ उठाने तथा वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि करने के लिए प्रोत्साहित किया। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह तेतरवाल ने कहा कि ग्रामीण समृद्धि के लिए महिला किसानों का सशक्तीकरण आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: खेती में किसान अपनाएं आधुनिक तकनीक :...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.