Bareily News: महिला अस्पताल में तैयार हुआ एचडीयू, वार्मर और फोटोथेरेपी मशीनें लगीं
बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: बरेली। जिला महिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) की क्षमता बढ़ाई गई है। अस्पताल में छह अतिरिक्त बेड लगाकर हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) तैयार की गई है। इन बेड पर बेबी वार्मर और फोटोथेरेपी मशीनें भी लगाई गई हैं। इससे गंभीर हालत में भर्ती होने वाले नवजातों को उपचार देने में सहूलियत होगी। जिला महिला चिकित्सालय में अब तक एसएनसीयू में 12 बेड की व्यवस्था थी। छह नए बेड बढ़ने के बाद इसकी क्षमता 18 बेड हो गई है। नई व्यवस्था के तहत अब एक समय में करीब 32 से 36 नवजात शिशुओं को भर्ती कर उपचार देने की सुविधा मिल सकेगी। इससे उन बच्चों को राहत मिलेगी, जिन्हें जन्म के बाद सांस लेने में परेशानी, कम वजन, शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में दिक्कत या पीलिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.