बरेली, अगस्त 28 -- Bareily News: शीशगढ़। कस्बे के प्राचीन शिवमंदिर में गुरुवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कस्बा की महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर कलश यात्रा निकाली। कलश स्थापना के बाद कथा शुरू हुई। कथा व्यास शीलेंद्र शास्त्री ने कहा कि आज की भाग दौड़ की जिंदगी में समय की बहुत ज्यादा दिक्कत है, फिर भी समय मिले तो भागवत कथा का रसपान जरूर करें। कलयुग में भगवान की कृपा ही सहारा है। भागवत कथा के श्रवण से दोष व पाप का निवारण होता है। कार्यक्रम में बबलू राठौर, राजकुमार राठौर, मुरारी लाल, चंद्रसेन राठौर आदि मौजूद रहे। फोटो संख्या 01

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...