Bareily News: महाराण प्रताप मूर्ति स्थल के पास गंदगी पर जताई नाराजगी
बरेली, जुलाई 26 -- Bareily News: क्षत्रिय महासभा ने जिला अस्पताल स्थित महाराणा प्रताप मूर्ति स्थल और आसपास गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। महासभा की तरफ से शनिवार को एडीएसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित को ज्ञापन सौंपा गया और मूर्ति स्थल, आसपास सफाई कराने की मांग की गई। बाद में क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी प्रधान महासचिव आलोक चौहान के नेतृत्व में महापौर डॉ. उमेश गौतम से मिले और उनको ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से जिला अस्पताल स्थित राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप मूर्ति स्थल की साफ सफाई, सौन्दर्यकरण और सम्राट पृथ्वीराज चौहान के नाम पर शहर में पार्क आवंटित किए जाने की मांग उठाई गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह, हरवीर सिंह, पूर्व पार्षद अजय चौहान, बीएस सेंगर, नरेंद्र सिंह पंवार, संतोष सिंह, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.