Bareily News: महानगर एफसी ने स्टेडियम फुटबाल ट्रेनीज को हराया
बरेली, अगस्त 11 -- Bareily News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला फुटबाल लीग में सोमवार को महानगर एफसी ने रोमांचक मुकाबले में स्टेडियम फुटबाल ट्रेनीज को 4-3 से हरा दिया। मैच के आठवें मिनट में महानगर के अनुभव ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। 19वें मिनट में स्टेडियम के आशू भारती ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद महानगर के अनुभव, सौरभ और वारिश ने गोल कर टीम को 4-1 की बढ़त दिलाई। 54वें मिनट में स्टेडियम को पेनाल्टी मिली, जिसे आशू भारती ने गोल में बदल दिया। अंतिम क्षणों में आशू ने एक और गोल कर अंतर 4-3 कर दिया। आशू भारती ने हैट्रिक पूरी की। यह भी पढ़ें- Bareily News: मेडिको एफसी और अननोन एफसी का मुकाबला ड्रॉ मंगलवार को महानगर एफसी और एमईएस एफसी के बीच शाम 4:30 बजे मुकाबला होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.