बरेली, अक्टूबर 2 -- Bareily News: बहेड़ी। तहसील सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तहसील बहेड़ी के स्टाफ के द्वारा गांधी जी द्वारा दी गई अंत्योदय तथा स्वराज व स्वरोजगार संबंधी विचारों पर प्रकाश डाला गया तथा एमजीएम इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत संकल्प 2047 की यात्रा की थीम पर नाटक की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के समापन पर उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा, तहसीलदार भानू प्रताप सिंह, तहसीलदार (न्यायिक) संजय कुमार, नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह व सतवीर सिंह द्वारा बच्चों को पुरस्कार भी दिया गया। मिशन एकेडमी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्वच्छता एवं ...