बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। काम करते समय मजदूर पर दीवार गिर गई। लोगों ने मलबे से निकाला। अस्पताल ले जाते समय मजदूर की मौत हो गई। फतेहगंज पूर्वी के बिलपुर पर नई कॉलोनी निवासी विजय बुधवार को टिसुआ में मकान निर्माण कार्य कर रहे थे। अचानक विजय पर दीवार गिर गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर विजय को निकाला। गंभीर रूप से घायल विजय को बरेली के अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में विजय ने दम तोड़ दिया। विजय की असमय मौत के बाद उनकी पत्नी सुनीता का बुरा हाल है। हांलाकि परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...