Bareily News: मरीजों की एमआरआई जांच में कमीशन का आरोप, बैठी जांच
बरेली, नवम्बर 30 -- Bareily News: बरेली। मानसिक रोग चिकित्सालय में मरीजों को अनावश्यक रूप से एमआरआई जांच लिखने और इसके पीछे कमीशन का खेल होने की शिकायत पर जांच बैठ गई है। एडी हेल्थ कार्यालय से मामले की जांच हुई है। इसकी रिपोर्ट भी तैयार हो गई है। अब इस मामले में शासन स्तर से होने वाली कार्रवाई का इंतजार है। मानसिक रोग चिकित्सालय में एमआरआई जांच लिखने को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। करीब डेढ़ साल पहले भी यहां तैनात एक डॉक्टर पर मरीजों को अनावश्यक रूप से एमआरआई जांच लिखने का आरोप लगा था। उस समय भी मामले की जांच कराई गई थी। जांच में नियमों को ताक पर रखकर मरीजों को एमआरआई जांच लिखने की पुष्टि हुई थी। अब एक बार फिर इसी तरह की शिकायत सामने आने से मानसिक रोग चिकित्सालय में खलबली मच गई है। नई शिकायत की जांच एडी हेल्थ कार्यालय से कराई गई है। हाला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.