Bareily News: मरम्मत कार्य के चलते लगा जाम, पुलिस का छूटा पसीना
बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: भमोरा। बरेली बदायूं हाइवे पर सरदारनगर नाले के पुल और अखा मोड़ के पहले सड़क निर्माण का कार्य से सड़क पर जाम लगने लगा है जिसे हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। एनएचआई द्वारा कराये जा रहे हाईवे निर्माण कार्य के चलते बरेली बदायूं रोड पर सरदारनगर के पास बने नाले के पूर्वी पुल पर टूटी सड़क ठीक करने के लिए सड़क पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। वनवे हुई सड़क पर पश्चिमी नाले के पुल से होकर जा रहे वाहनों में कोहनी प्रताप पुर गांव और भगवान पुर फिलिंग स्टेशन के बीच में दो वाहन आमने सामने आ गए। उन्हें हटाने के लिए दोनों वाहन चालकों के बीच मूंछ की बात शुरू हो गई दोनों अपने-अपने वाहन लिए खड़े हो गए। इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।जाम की सूचना पर उप निरीक्षक गौरव चौहान के साथ अभिषेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.