बरेली, सितम्बर 18 -- Bareily News: आंवला। शुक्रवार को बदायूं के गांव परसिया से विशाल निशान यात्रा मनौना धाम पहुंचीं यहां दुकानदारों एवं सेवादारों ने पुष्प वर्षा कर निशान यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में बच्चे,युवा, महिलाएं व बुजुर्ग बाबा श्याम का गुणगान करते हुए, बाबा श्याम और पूज्य महंत जी महाराज का फोटो लेकर पैदल चल रहे थे। इस दौरान मनौना धाम प्रबंधन की ओर से महेंद्र पाल सिंह, अभेन्द्र सिंह चौहान, एडवोकेट श्यामेन्द्र सिंह चौहान ने निशान यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं को सूक्ष्म जलपान कराया। बगरैन में वेदपाल सिंह, धीरेश सिंह, शिवनेन्द्र सिंह कठेरिया ने जलपान कराया। सभी श्याम भक्त सायं काल की आरती में शामिल हुए और श्रद्धापूर्वक बाबा श्याम के दर्शन किए। इस दौरान सतीश सिंह चौहान, अमित सिंह, संजय राजपूत, मनोज चौहान, हर्षित गुप्ता, धीरेन्द्...