बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। फरीदपुर में मतदाता पंजीकरण हेतु विशेष अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान पात्र नागरिकों, विशेषकर युवा एवं नए मतदाताओं, का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाए रखने के उद्देश्य से संबंधित बूथों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्रवाई की गई। शनिवार को विशेष पंजीकरण अभियान में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों एवं बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदाता पंजीकरण हेतु प्राप्त आवेदनों, बूथों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं तथा अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र नागर...