बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: ​आंवला। आंवला-बिसौली मार्ग पर स्थित एक मजार की चहारदीवारी निर्माण को लेकर बुधवार को दो पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने निर्माण कार्य तुरंत रुकवा दिया। गुरुवार को एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और खुदाई कराए गए स्थान पर मिट्टी डलवाकर उसे दोबारा बंद करवा दिया। बुधवार को मजार की चहारदीवारी निमार्ण को बुनियाद की खुदाई शुरू कराई गई थी। तभी एक पक्ष ने विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दीपुलिस मौके पर पहुंची और काम बंद कराया। गुरुवार को एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा और लेखपाल राहुल शर्मा ने राजस्व अभिलेखों की पड़ताल की। ​एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार यह रकबा कब्रिस्तान के नाम दर्ज है। प्रशासन ने मजार के पास कराई ग...