Bareily News: मच्छरजनित रोगों से बचाव और नियंत्रण के बताए तरीके
बरेली, सितम्बर 4 -- Bareily News: बरेली। बरेली कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में संचारी रोगों और मच्छरजनित बीमारियों को लेकर व्याख्यान आयोजित किया गया। मंडलीय कीट विज्ञानी डॉ. अभिषेक कुमार ने मच्छरजनित रोगों के कीट वैज्ञानिक पहलू जानकारी दी। उन्होंने मच्छर के जीवन चक्र की जानकारी देने के साथ विभिन्न प्रजातियों के मच्छरों और उनके लार्वा की पहचान करने के तरीके भी बताए। विद्यार्थियों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम में स्वच्छता और सावधानी के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. आलोक कुमार खरे, प्रो. शालिनी दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पीजी फोरम में मच्छरजनित रोगों की दी जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.