बरेली, अगस्त 20 -- Bareily News: ​आंवला। तहसील क्षेत्र के मोतीपुरा गांव में बुधवार की सुबह एक मकान की छत अचानक गिर जाने से मलबे में 6 पशु दब गए। इस दौरान एक पशु की मौत हो गई। मोतीपुरा निवासी रमेश सिंह के मकान की छत बुधवार सुबह अचानक ढह गई। छत के नीचे बंधे 6 पशु मलबे में दब गए। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।​सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों और बचाव दल की मदद से काफी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर दबे हुए पशुओं को बाहर निकाला गया, हालांकि तब तक एक पशु की मौत हो चुकी थी और अन्य 5 पशु घायल मिले। पशु चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल पशुओं का तत्काल इलाज शुरू कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...