Bareily News: मई के बाद से नहीं आया कोटेदारों का कमीशन
बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: बरेली, मुख्य संवाददाता। खाद्य एवं रसद विभाग ने मई के बाद से कोटेदारों का कमीशन नहीं भेजा है। इससे कोटेदारों में नाराजगी है। कोटेदारों का कहना है कि विभाग से कभी भी समय पर कमीशन नहीं आता है। कोटेदारों को पहले प्रति कुंटल खाद्यान्न पर 90 रुपये कमीशन मिलता था। बीते दिनों केंद्र सरकार ने कमीशन में दस रुपये प्रति कुंटल का इजाफा किया था। फिर प्रदेश सरकार ने भी 25 रुपये प्रति कुंटल की वृद्धि कर दी। 10 रुपये प्रति कुंटल का तो शासनादेश जारी होकर सप्लीमेंट्री बिल बन गए मगर प्रदेश में हुई वृद्धि का अभी तक शासनादेश ही नहीं आया है। इस समय अक्टूबर महीने का राशन बांटा जा रहा है। और, कोटेदारों को मई के बाद से ही कमीशन नहीं मिला है। इससे कोटेदारों में नाराजगी है। इस बारे में डीएसओ मनीष सिंह ने बताया कि मई तक का भुगतान हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.