Bareily News: मंदिर से मूर्तियां उखाड़कर बदली जगह, घरों के बाहर फेंकी अस्थियां
बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: शाही के गांव बीथम नौगवां में एक ही रात में खुराफातियों ने दो घटनाएं कर माहौल खराब करने की कोशिश की। गांव के मंदिर में मूर्तियों का स्थान बदल दिया और लोगों के घरों एवं दुकानों के सामने अस्थियां फेंक दीं। इसको लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है। सोमवार सुबह बीथम नौगवां के ग्रामीण सोकर उठे तो टेक चंद व नत्थू लाल के दरवाजे के सामने और डोरी लाल के टेंपो में राख और हड्डियां पड़ी मिलीं। इसको लेकर गांव में शोर मच गया और भीड़ जमा होने लगी। इसी बीच गांव के ही मोर सिंह श्मशान भूमि में अपनी मां की अस्थियां बीनने गए तो चिता से गायब मिलीं। इस पर लोग कहने लगे कि घरों के आगे फेंकी गई अस्थियां और राख मोर सिंह की मां की हैं। मोर सिंह ने बताया कि उनकी मां का शुक्रवार को मीरगंज में एक्सीडेंट हो गया था और शनिवार को इलाज के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.