बरेली, सितम्बर 18 -- Bareily News: प्रेमनगर क्षेत्र के मंदिर विभूतिनाथ मंदिर परिसर में मांस फेकने के मामले में पकड़े गए अब्दुल रब मोहम्मद अली कापड़ी की जमानत अर्जी को सुनवाई के बाद एसीजेएम पांच सुमित कुमार की कोर्ट ने खारिज कर दी। आठ सितंबर 2026 को विभूतिनाथ मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिले। सीसीटीवी कैमरे में महाराष्ट्र का मूल निवासी रहने अब्दुल रब मोहम्मद अली कापड़ी थैले में मास के टुकड़े निकालकर मंदिर के दरवाजे के किनारो पर फेकते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे जेल भेजा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...