Bareily News: मंदिर जा रही किशोरी से दुष्कर्म कर कमरे में बंद किया
बरेली, नवम्बर 5 -- Bareily News: शाही। शाही क्षेत्र के एक गांव में मंदिर जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में परिजनों ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब 8 बजे उनकी पुत्री मंदिर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में मुकेश पुत्र सोम पाल उसे जबरन अपने घेर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद आरोपी किशोरी को घेर में बंदकर बाहर से कुंडी लगाकर चला गया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर परिवार के दो लोग मौके पर पहुंच गए और उसे घर ले लाए। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मुकेश निवासी बसई के विरुद्ध संबंधित धाराओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.