बरेली, सितम्बर 9 -- Bareily News: प्रेमनगर में विभूतिनाथ मंदिर के पास समुदाय विशेष के आरोपी ने मांस के टुकड़े फेंके तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और पीटकर पुलिस को सौंप दिया। प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रेमनगर के मोहल्लर शाहबाद में चौकी के पास विभूतिनाथ मंदिर है। लोगों ने बताया कि मंगलवार शाम वहां पहुंचे समुदाय विशेष के युवक ने मांस के टुकड़े फेंके और यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। आक्रोशित लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई के बाद प्रेमनगर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अब्दुल रब बताया, जो महाराष्ट्र के पालघर का निवासी है। उसने कहा कि वह जहाज पर कुक की नौकरी करता है और सकलैनी मियां के उर्स में शामिल होने के लिए 31 अगस्त से बरेली आया था। तब से वह दरगाह के मुसा...