Bareily News: मंदिर और घर को निशाना बना नगदी और जेवरात चोरी
बरेली, सितम्बर 3 -- Bareily News: क्योलड़िया। क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात दो अलग-अलग गांवों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे डाला। माधोपुर गांव में दुर्गा मंदिर की दानपेटी से 1,920 रुपये चोरी कर लिए गए, जबकि परसरामपुर गांव में घर में घुसकर 30 हजार रुपये की नकदी और जेवर चोरी कर लिए गए। दोनों चोरों की पहचान होने के बाद पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार कर लिया। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के दुर्गा मंदिर में रात 2:30 बजे एक युवक दानपेटी से रुपये निकालकर फरार होने लगा। इसी दौरान एक ग्रामीण की नजर उस पर पड़ गई और उसने युवक को पहचान लिया। ग्रामीण ने घटना की जानकारी मंदिर के पुजारी अर्जुन सिंह को दी। पुजारी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.