बरेली, सितम्बर 18 -- Bareily News: आंवला। नगर के कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नागरिकों ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के सामने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को रखा। मंत्री ने फरियादियों की बात को बेहद गंभीरता के साथ सुना। समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। फोटो 07- आंवला में कैबिनेट मंत्री ने लगाया जनता दरबार, समस्यायें सुनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...