Bareily News: मंडल में 1 लाख से अधिक बच्चों को नहीं लगी एमआर वैक्सीन की पहली-दूसरी खुराक, मिल चुके 209 पाजिटिव
बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: खसरा और रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के बावजूद मंडल में एक लाख से अधिक बच्चे एमआर वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक से वंचित हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंडल में करीब 55 हजार बच्चों को पहली खुराक नहीं लगी है, जबकि 58 हजार से अधिक बच्चे दूसरी खुराक लेने से छूट गए हैं। टीकाकरण में यह बड़ी कमी बच्चों की सेहत के लिए चिंता बढ़ा रही है। इसका असर भी दिख रहा है। इस साल अब तक मंडल में 209 बच्चों में खसरा-रूबेला के लक्षण वाले मिल चुके हैं। मंडल में बदायूं में टीकाकरण से छूटे बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। यहां करीब 39 हजार बच्चे एमआर वैक्सीन की पहली या दूसरी खुराक नहीं लगवा सके हैं। शाहजहांपुर में यह संख्या 32 हजार है। वहीं बरेली में 23 हजार और पीलीभीत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.