Bareily News: मंडलीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन
बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: बरेली। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का चयन किया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को दोपहर तीन बजे से आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम में उनका चयन हुआ। इसमें शिव कुमार, नरेश पंत, अनुराग, कुलदीप सागर, नितिन कुमार मौर्य, नैतिक चंद्रा, शिवम सिंह, यश कुमार, राम, दिव्यांश चौधरी, प्रतीक कश्यप, मो. अरमान, सनातन सैनी और अदनान खान शामिल हैं। चयनित टीम चार से सात नवंबर तक आजमगढ़ में बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.