बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: अलीगढ़ में 12 से 17 अक्तूबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए बरेली मंडल टीम का चयन हुआ। खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्या ने बताया कि प्रतियोगिता में बरेली मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में शाहजहांपुर की रोशनी देवी, भावना, सिद्धी सागर, रागिनी, गीत, बरेली की सृष्टि, लावन्या राठौर, वैष्णवी कश्यप, राधा कश्यप, पीलीभीत की करिश्मा सोनकर, निहारिका, अंशिका, रूचि, अंकिता गंगवार, बदायूं की वीना का चयन हुआ है। जबकि अतिरिक्त खिलाड़ियों में शाहजहांपुर की रिद्धिमा पांडेय, बदायूं की लवली, पीलीभीत की सायमा अंसारी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान...