बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: प्रदेश स्तरीय पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता 12 से 14 अक्तूबर तक मेरठ में होनी है। इसके लिए मंडलीय टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। शनिवार को हुए मंडलीय ट्रायल में बरेली व शाहजहांपुर के ही खिलाड़ी पहुंचे। बॉक्सिंग कोच धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में बरेली के विमल का भार वर्ग 47 से 50 में, माइकल संदेश हालदार का 50- 55 में, अरुण शर्मा का 60-65 में, शाहजहांपुर के हर्ष राठौर का 50-55 में, भूपेंद्र सिंह का 70-75 भार वर्ग में चयन हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...