Bareily News: मंडलीय बैठक में राहुल सक्सेना का सम्मान, दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि
बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: बरेली। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की मंडल स्तरीय बैठक शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन बृजेश कुमार ने किया। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष राहुल सक्सेना, मंडलीय सचिव पंकज कुमार अग्रवाल, बरेली के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाल सिंह और सचिव मो. अजमल के साथ बदायूं के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह व सचिव दिव्या यादव शामिल हुए। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष राहुल सक्सेना को सम्मानित किया गया। इसके बाद दिवंगत साथी अब्दुल समद खां और अंशु कुमारी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित पदाधिकारियों और सेवानिवृत्त साथियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.