बरेली, अगस्त 20 -- Bareily News: बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को मंडलीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज बरेली के संयोजन में बरेली समेत मंडल के चारों जिलों से करीब 70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में फ्रीस्टाइल और ग्रीको के विभिन्न भार वर्गों में पहलवानों ने जोरदार मुकाबले किए। खिलाड़ियों ने शानदार दांव-पेच और खेल कौशल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा। मंडलीय प्रतियोगिता में जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन स्टेट टीम के लिए किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...