Bareily News: मंडलीय एंटोमोलाजिस्ट मिले डेंगू संक्रमित
बरेली, अक्टूबर 6 -- Bareily News: बरेली। बारिश रुकने के बाद मच्छरजनित बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मंडलीय एंटोमोलाजिस्ट अभिषेक कुमार डेंगू संक्रमित मिले हैं। उनकी जिला अस्पताल में एलाइजा जांच हुई थी जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। मंडलीय एंटोमोलाजिस्ट बीते दिनों टीम के साथ प्रभावित गांव में मच्छरों का घनत्व जांचने गए थे। वापस आने के बाद उनको बुखार हुआ। किट से जांच कराने पर रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। उसके बाद उनका एलाइजा सैंपल लेकर लैब भेजा गया। लैब की जांच रिपोर्ट में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक 12 लोग डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.