बरेली, जुलाई 16 -- Bareily News: बहेड़ी। मण्डनपुर जुनूबी गांव ने मगरमच्छ दिखा। जिसकी खबर फैलने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे नदी में छोड़ दिया। गुरुवार को मण्डनपुर गांव के मगरमच्छ दिखाई दिया तो गांव में खलबली मच गई। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान ने वन विभाग को दी जिस पर वन विभाग ने उसका रेस्क्यू कर उसे नदी में छोड़ दिया। दो दिन पहले लाइन पर नयी बस्ती में रात में मगरमच्छ दिखा था। सुबह होने पर जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची तो मगरमच्छ वहां से गायब हो चुका था। यह भी पढ़ें- तालाब में छह दिन बाद पकड़ में आया मगरमच्छ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...