बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: फोटो.. फरीदपुर फतेहगंज पूर्वी। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के राम लीला महोत्सव में बुधवार को कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ व सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। गुरुवार को दोपहर रामबारात के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें मौजूद भगवान भोलेनाथ, सीता राम की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।बैंड बाजों की धुन पर रामलीला मेला ग्राउंड से देवी-देवताओं के प्रतीक स्वरूप कलाकारों की सुंदर झांकियों के साथ भव्य रामबारात निकाली गई। शोभा यात्रा में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवनराज राज मिश्रा कार्यकर्ता व सदस्य मौजूद रहे। उनके हाथों पर रामनामी झंडे थे, रामभक्त जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते चल रहे थे। रामबारात में श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न चारों स्वरूप रथों पर सवार थे, उनके साथ विभिन्न बग्गियों पर गुरु वशिष्ठ, गुरु व...