Bareily News: भोलापुर घाट से जल लाने वाले कांवड़िया दलदल से निकलने को मजबूर
बरेली, अगस्त 21 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। मुख्यमंत्री के पहले एजेंडे में कावड़ यात्रा होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने भोलापुर रामगंगा घाट से गुजरने वाले कावड़ियों के लिए रास्ता दुरस्त नहीं किया। श्रद्धालुओं को दलदल भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को चितौली निवासी नंदकिशोर और प्रियांशु ने भोलापुर घाट से दंडवत यात्रा शुरू की। करीब दो किमी तक उन्हें घुटनों तक कीचड़ और दलदल से होकर गुजरना पड़ा। उनकी 7 किमी लंबी यात्रा में कई जगह रास्ता खराब रहा। उन्होंने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार को वह इलाके के कावड़िया मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे। मार्ग की बदहाली को लेकर लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति गहरा रोष है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.