Bareily News: भोजीपुरा रेलवे फाटक के पास मिला महिला का शव, पहचान नहीं
बरेली, सितम्बर 27 -- Bareily News: भोजीपुरा। नैनीताल हाइवे किनारे बसे गांव पीपलसाना चौधरी में रेलवे फाटक के पास एक 60 वर्षीय महिला का शव मिला है। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी पर भिजवाया है। प्रभारी निरीक्षक केबी सिंह ने बताया, मृतका की पहचान कराने की कोशिश की गई लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। भोजीपुरा में कुछ लोगों ने उसे भीख मांगते हुए देखा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.