Bareily News: भोजीपुरा में सड़क किनारे खून से लथपथ मिला बुजुर्ग का शव, हत्या का आरोप
बरेली, जुलाई 24 -- Bareily News: भोजीपुरा में सड़क किनारे खून से लथपथ मिला बुजुर्ग का शव, हत्या का आरोप बरेली, मुख्य संवाददाता। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा धौराटांडा में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग का शव सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला। मृतक की पहचान धौराटांडा निवासी 65 वर्षीय सियाराम श्रीवास्तव के रूप में हुई है। परिजनों ने उनकी हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टा इसे सड़क हादसा मान रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार सियाराम श्रीवास्तव शुक्रवार सुबह करीब छह बजे रोजाना की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव धौराटांडा-बिबियापुर मार्ग पर घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.