Bareily News: भोजीपुरा में पेड़ से टकराई स्कूल बस, 13 बच्चे घायल
बरेली, अगस्त 14 -- Bareily News: भोजीपुरा में पेड़ से टकराई स्कूल बस, 13 बच्चे घायल बरेली, मुख्य संवाददाता। भोजीपुरा में शुक्रवार सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही न्यू इंग्लैंड डिकोनस स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 31 बच्चों में से 13 बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल बच्चों को भोजीपुरा स्थित राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सभी का उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे स्कूल बस बच्चों को लेकर जटऊ पट्टी गांव की ओर जा रही थी। गाँव के पास लिंक मार्ग पर अचानक चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.